फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 3.80 लाख रुपये की चोरी की एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Nov 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। नवीन गल्ला मंडी में खड़ी बाइक की डिग्गी से 3.80 लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के मोहल्ला अंधुई निवासी व्यापारी संजीव गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच अक्तूबर की दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपनी बाइक नवीन गल्ला मंडी में खड़ी की थी। बाइक की डिग्गी में 3.80 लाख रुपये रखे हुए थे। इसी दौरान किसी ने डिग्गी से रुपये चोरी कर लिए। शक है कि भरतौली गांव निवासी देवेंद्र राठौर और सचिन कुशवाहा ने रुपये चोरी किए हैं। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें