फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के लिए 361 प्रत्यावेदन...कमेटी ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर पद पर भर्ती पर सवाल खड़ा होने के बाद अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन लिए गए हैं। 361 अभ्यर्थियाें ने अपने प्रत्यावेदन दिए हैं। इनकी शुक्रवार को सीडीओ की गठित कमेटी ने जांच की।
विज्ञापन


एजुकेटर भर्ती को लेकर सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। 168 पदाें के सापेक्ष 5668 लोगाें ने आवेदन किया था। पोर्टल पर आवेदन के बाद कार्यदायी एजेंसी ने आवेदनों में मेरिट सूची बनाकर 168 नाम फाइनल कर बीएसए को सौंप दिए थे। सूची जारी होने के बाद 15 अक्तूबर को चयनित अभ्यर्थियाें के अभिलेख जांचने के लिए विकास भवन बुलाया गया था।
वहां अन्य अभ्यर्थियों ने पहुंचकर हंगामा कर दिया था। धांधली का आरोप लगाने पर सीडीओ ने पहुंचकर मामले को संभाला था। उनके निर्देश पर ही प्रत्यावेदन लिए गए और कमेटी बनाई गई। 361 अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिए हैं। शुक्रवार को बीएसए, डीडीओ, पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सेवा योजन अधिकारी, डीआईओएस व डायट के प्रवक्ताओं ने प्रत्यावेदनों की गहनता से जांच की। संभावना है कि शनिवार को स्थिति स्पष्ट हो सकती है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि प्रत्यावेदनों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें