फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 3375 परीक्षार्थियों ने सामाजिक विज्ञान और 180 ने रसायन का पेपर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के तहत बृहस्पतिवार को जिले के सभी 124 केंद्रों पर हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान व सिलाई और इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषयों का पेपर हुआ। परीक्षार्थियों ने पेपर देने के बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दी। किसी ने सरल और किसी ने सामान्य बताया।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर में पंजीकृत 43,070 परीक्षार्थियों में 3,375 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के व्यवसायिक विषय चतुर्थ प्रश्नपत्र के लिए 317 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 10 ने पेपर नहीं दिया। दूसरी पाली में हाईस्कूल के सिलाई विषय के पेपर में 44 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से दो अनुपस्थित रहे।
इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान विषय के लिए पंजीकृत 18,573 में से 180 तथा समाज शास्त्र के पेपर में पंजीकृत 9,303 में 209 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि दोनों ही पालियों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रसायन विज्ञान के पेपर को हल करने में हुई कठिनाई

रसायन विज्ञान के पेपर में अभिक्रिया के दर का मात्रक और क्वथनांक के संबंध में प्रश्न आए थे। जिनको हल कर दिया, कुछ प्रश्नों में समय जरूर लगा। - शगुन


नामांकित चित्र सहित वर्णन करने को लेकर प्रश्नों को हल के लिए आया था। इसके साथ ही रसायनिक समीकरण भी पूछे गए। पेपर अच्छा हुआ है। - अंजू


छह बहुविकल्पीय और पांच अन्य प्रश्नों को हल करना था। कुछ प्रश्नों को हल करने में कठिनाई हुई, लेकिन उनको किसी तरह से पूरा कर दिया। - शास्वत


रसायन विज्ञान के पेपर को लेकर मॉडल पेपर से तैयारी की थी, इसलिए पेपर के पैटर्न को लेकर कोई असमंजस नहीं था। पेपर उम्मीद के अच्छा हुआ। - फरहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें