फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 33 केवी लाइन का खंभा बदलने के चलते 80 गांवों की बिजली गुल

Sat, 04 May 2024 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। 33 केवी लाइन का खंभा बदलने जाने के चलते शुक्रवार को दस घंटे तक 80 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। रात करीब नौ बजे तक बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गोरा महुआ गांव के पास पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण पूर्वाह्न 11 बजे शट डाउन लिया गया था। कार्य शुरू होने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। छह फीडरों के करीब 80 गांवों की बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए। लघु उद्योग भी चौपट हो गई। पूरे दिन बिजली नहीं आने से नगरीय क्षेत्र में मोटर व सबमर्सिबल नहीं चल सके। इसके चलते पानी का संकट भी खड़ा हो गया। लोगाें ने जेई को कॉल कर जानकारी लेने का प्रयास किया, पर उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं की। रात करीब नौ बजे तक बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। एक्सईएन जलालाबाद मुदित सोनकर ने बताया कि शट डाउन लेकर कार्य को कराया था। पोल सही होने से गर्मी में फाल्ट से जूझना नहीं पड़ेगा।
-
सीएम की सभा के बाद होगा कार्य
मीरानपुर कटरा। विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य को खुदागंज में छह मई को आयोजित सीएम की सभा के चलते टाल दिया गया है। जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को शटडाउन लेने की तैयारी थी। इससे करीब सौ गांवों की आपूर्ति बाधित होती। अब वीआईपी कार्यक्रम के बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें