फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी लाइन का केबिल फटने से बिजली सप्लाई ठप

Fri, 02 Oct 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में पांच घंटे की नियमित बिजली कटौती के बाद सप्लाई शुरू होने के बाद दिन ढले ककरा पॉवर सब स्टेशन के पास ओवरलोडिंग से 33 केवी लाइन का भूमिगत केबिल फट गया। केबिल फटने से आनंदपुरम् फीडर से जुड़े तमाम मोहल्लों और कालोनियों के सैकड़ों घरों में घंटों अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

यह फाल्ट शाम करीब छह बजे उस वक्त हुआ, जब घरों में गृहणियां रसोई में व्यस्त थीं और छुट्टी का दिन होने के कारण कामकाजी लोग घरेलू काम निपटाने या फिर टीवी देखने में जुटे थे। ककरा कलां सब स्टेशन से आनंदपुरम फीडर की सप्लाई भी चल रही थी। अचानक उपकेंद्र के पास लगे डबल पोल की लाइन से जुड़े केबिल में आग लग गई और वह धमाके के साथ फट गया। चूंकि, डबल पोल से सब स्टेशन तक केबिल अंडरग्राउंड बिछाया गया है। इसलिए फाल्ट होते ही वहां तैनात लाइन स्टाफ को पसीना छूटने लगा।
एसएसओ की सूचना पर प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा तत्काल ककरा कलां सब स्टेशन पहुंचे। उन्होंने इनकमिंग लाइन से आनंदपुरम फीडर अलग कराया और लाइन स्टाफ को केबिल बदलने के काम में जुटा गया। स्टाफ ने दो घंटे तक मशक्कत करके जला हुआ केबिल बाहर निकाला। जेई मिश्रा के अनुसार अंधेरा होने की वजह से जले हुए भूमिगत केबिल को निकालकर नया केबिल डालने में काफी वक्त लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें