फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका का साढ़े तैंतीस करोड़ का बजट पास

Thu, 31 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
नगर पालिका का साढ़े तैंतीस करोड़ का बजट पास 
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक चेयरमैन इमरान खां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें वर्ष 2016 -17 के लिये 33 करोड़ 45 लाख 53 हजार 324 रुपये का बजट पास हुआ। नगर के ऐतिहासिक पीरगैब तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये सात करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई। 
विज्ञापन

मोहल्ला हिंदूपट्टी में श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण व निर्माण के लिये दो करोड़ रुपये तथा स्वच्छ भारत मिशन के लिये डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये। इसके अतिरिक्त कोतवाली से सरऊ की पुलिया तक हाटमिक्स से डिवाईडर युक्त व लाईट सहित मार्ग निर्माण व अंबेडकर मूर्ति से जैतीपुर मार्ग तक डिवाईडर युक्त लाईट सहित हाटमिक्स मार्ग निर्माण के लिये बोर्ड द्वारा मंजूरी दी गई। इस वर्ष कुल व्यय 33 करोड़ 24 लाख 32 हजार 350 रुपये और 21 लाख 20 हजार 974 रुपये आय की जानकारी बोर्ड में दी गई। इस दौरान पालिका सदस्य राधा रमण मिश्रा, दिलशाद मंसूरी, मो. यासीन ने वाटर टैक्स, हाउस टैक्स बढ़ाने का कड़ा विरोध किया तथा हाकी ग्राउंड में बाजार लगाये जाने पर राधारमण, अकरम उल्ला खां व यासीन ने जमकर हंगामा किया। इस पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव वापस ले लिया गया। राधारमण मिश्रा की मांग पर नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिये कूड़े दान मंगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इस दौरान चेयरमैन इमरान खां, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, अकरम उल्ला खां, इशरत, कंचन रसतोगी, राधारमण मिश्रा, मो. यासीन, राम सिंह, मो. ताहिर, गंगा सहाय, सीमा शर्मा, मो. सादिक, दिलशाद मंसूरी, मो. शाबिर, अनीता शर्मा, गंगासहाय, सहित अनेक सभासद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें