फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दामिनी पहल कार्यक्रम में 32 उत्कृष्ट महिलाएं हुईं सम्मानित

विज्ञापन
पुलिस लाइन में दामिनी पहल कार्यक्रम में उप​स्थित सम्मानित हुईं महिलाएं व अ​धिकारी और विधायक। स्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित ‘दामिनी पहल’ कार्यक्रम में जिले की 32 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मिशन शक्ति अभियान की सराहना की। कहा कि दामिनी पहल कार्यक्रम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एसपी ग्रामीण भांवरे दीक्षा अरुण ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें पुलिस व्यवस्था से जोड़ना और महिला सुरक्षा को जन-सहभागिता के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन

इस बीच विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ तिलहर ज्योति यादव आदि मौजूद रहीं।

11 सदस्यीय दामिनी टीम को किया सम्मानित
जलालाबाद। मिशन शक्ति के फेज- 5 के तहत थाना परिसर में मंगलवार को एक कार्यक्रम करके विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 11 महिलाओं की दामिनी टीम गठित की गई। बाद में इन सभी महिलाओं को प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर और उप निरीक्षक काजल यादव ने सम्मानित किया। शिक्षिका सीता त्रिवेदी ने विचार रखे। सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ. कामिनी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, भाजपा की मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, मालती देवी आदि शामिल रहीं। संवाद

पुलिस लाइन में दामिनी पहल कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित हुईं महिलाएं व अधिकारी और विधायक। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें