फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पेज के लिए प्रस्तावित.....

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ और साउथ जोन का विजयी आगाज
विज्ञापन

शाहजहांपुर। आयुध एवं आयुध उपस्कर निर्माणी आल इंडिया अंतर क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू हो गया।
ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में लीग आधारित हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। खेल के 27वें मिनट में नॉर्थ जोन के गयूर खान और 29वें मिनट में जुल्फिकार ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर बाद वेस्ट जोन की टीम ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया और वेस्ट जोन के कलीम शेख ने 42 वें मिनट में गोल कर गोल के अंतर को कम किया, लेकिन नॉर्थ जोन के खिलाड़ी गयूर खान और किश्वर अली, वरुण कुमार ने शानदार और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल ठोक दिए, जिससे वेस्ट जोन की कमर ही टूट गई। मैच खत्म होने पर नार्थ जोन ने वेस्ट जोन को 6-2 के अंतर से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच साउथ जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला गया, जिसमें साउथ जोन की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल जोन को 3-0 शिकस्त दी। साउथ जोन के खिलाड़ी जगन, कन्नन, शिवा ने सुंदर खेल का प्रदर्शन किया। जबकि सेंट्रल जोन की ओर से प्रसाद, नवीन, किशोर का खेल सराहा गया। रेफरी की भूमिका नेशनल अंपायर जावेद खान, मुकर्रम, अनितेश कुमार, जावेद अल्ताफ ने निभायी। जबकि टेक्निकल में अनूप सिंह, अमर सिंह शामिल रहे। कमेंट्री एसएम अजमल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ मेजबान ओसीएफ के महाप्रबंधक सुदीप के बैनर्जी और आयुधी महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष जूही बैनर्जी ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर, मैदान पर फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। महाप्रबंधक ने ग्राउंड में शाट लगाकर आल इंडिया अंतर क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की। खेल अधिकारी अनुराग यादव और सरोज मिश्रा के संचालन में चले उद्घाटन समारोह में स्पोर्ट्स क्लब के उपाध्यक्ष विंदेश्वर सिंह, अपर महाप्रबंधक सुकुमार रथ, मीरा वर्मा, राजेश कंचन, शारिक अली, एसपी सिंह, सीमा यादव, मोना पाटले समेत समस्त अधिकारी, जेसीएम, कार्यसमिति यूनियन, एसोसिएशन के सदस्य और दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें