फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पेज के लिए प्रस्तावित 000000000

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

‘इंतजार’ को मिला सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार
पुरस्कार वितरण के साथ बाल रंग महोत्सव का समापन
अभिनेता आलोक पांडेय को शाहजहांपुर गौरव सम्मान से नवाजा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अनुभूति सेवा समिति के बैनर तले चले तीन दिवसीय बाल रंग महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। रविवार देर रात चले समारोह में मुख्य अतिथि सिने अभिनेता आलोक पांडेय ने वरिष्ठ रंगकर्मियों के साथ विजेताओं को शील्ड प्रदान कर बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आलोक पांडेय को शाहजहांपुर गौरव पुरस्कार से भी नवाजा गया।
गांधी भवन सभागार में आयोजित समारोह में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छावनी परिषद की प्रस्तुति ‘इंतजार’ को सर्वश्रेष्ठ नाटक प्रथम का पुरस्कार दिया गया। इसी कड़ी में होली एंजिल्स स्कूल के नाटक ‘आज रंग है’ को सर्वश्रेष्ठ नाटक द्वितीय और किसान इंटर कॉलेज तिलहर के नाटक ‘सिंहासन खाली है’ तो तृतीय स्थान मिला। देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के नाटक ‘ये नाटक नहीं’ है को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। एकल प्रस्तुतियों में अभिषेक मिश्रा, अनुराग राठौर, सैयद ए आलम को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। व्यक्तिगत रूप से मनशा अरोड़ा को हास्य अभिनेत्री प्रथम, अदिति को द्वितीय, प्रियांशु मिश्रा को हास्य अभिनेता प्रथम, आर्यन मिश्रा को द्वितीय, हर्षिका को चरित्र अभिनेत्री प्रथम, उमम खान को द्वितीय, मो. तस्दीक को चरित्र अभिनेता प्रथम, अमन राजवंशी को द्वितीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह अभिनेत्री में पलक सिंह और मोहसिना, सह अभिनेता में तनुज श्रीवास्तव, उद्भव मिश्रा, अभिनेत्री में आतिफा जरीफ, कशिश यादव, अभिनेता में सौभाग्य विवेक, मोहित राज को क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान मिला। निर्देशन में योगेश पांडेय को प्रथम, शिवा राणा को द्वितीय और विक्रम टिकैत को तृतीय स्थान मिला। इससे पूर्व फिल्म एमएस धोनी, लखनऊ सेंट्रल में अभिनय करने वाले कलाकार आलोक पांडेय को वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद, संस्थाध्यक्ष मनोज मंजुल, संयोजक सौरभ अग्निहोत्री, महमूद खान, आलोक सक्सेना, शिमला सक्सेना ने शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर शाहजहांपुर गौरव सम्मान से नवाजा। शार्ट फिल्म दि लास्ट मूवमेंट ऑफ सीज फायर का प्रीमियर भी किया गया। आयोजन में सुहेल संन्यासी, सरिता वाजपेयी, शमीम आजाद, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें