फोटो-34,जिला अस्पताल में ओपीडी में डॉक्टर कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। अमर उजाला
फोटो-35,जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हो रहा मरीजों का इलाज। अमर उजाला
फोटो-36, जिला अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो गोद में ही मरीज को लेकर चल दिया तीमारदार। अमर उजाला
बुखार से महिला सहित दो की गई जान
फर्श की स्लैब पर लिटाकर किया जा रहा इलाज
स्ट्रेचर भी मरीजों से भरे पड़े, तीमारदार मायूस
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। गांव-गांव दौड़ रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों के बावजूद बुखार का असर अभी कम नहीं हो पा रहा है। खुदागंज के गांव पच्चड़ में बुखार से एक महिला और मीरानपुर कटरा के गांव पलिया पट्टी में एक युवक की मौत हो गई, वहीं अकबरी गांव में दर्जनों लोग बीमार हैं। इधर, जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष के बाहर अभी भी मरीजों की लाइनें लगी हुईं हैं। यहीं हाल ट्रामा सेंटर का भी है। ब्लड जांच में भी वायरल का ही असर ज्यादा नजर आ रहा है। कुछ मरीजों में मलेरिया का भी असर है।
खुदागंज के गांव पच्चड़ निवासी अहिबरन की 58 वर्षीय पत्नी रामवती को तीन दिन से बुखार आ रहा था। प्राइवेट में दिखाया लेकिन फायदा नहीं हुआ। मंगलवार दोपहर उनकी घर में ही मौत हो गई। उधर, मीरानपुर कटरा के गांव पलिया पट्टी निवासी 32 वर्षीय लालू को तीन दिनों से बुखार आ रहा था मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इधर,जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी तक बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखकर लग रहा है कि लोगों को अभी भी बुखार से राहत नहीं मिली है। सुबह आठ बजे से ही ओपीडी में मरीजों की डॉक्टर कक्ष के बाहर भीड़ लग जाती है। इसके बाद डॉक्टर को कुर्सी से उठने की फुर्सत नहीं मिलती, क्योंकि मरीज उन्हें उठने ही नहीं दे रहे हैं। इसी तरह से ट्रामा सेंटर में भी गंभीर घायल रोगियों के बजाय इस समय बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। हाल यह है कि ट्रामा सेंटर में पैर रखने भर को जगह नहीं बच रही है। यहां तक कि गली में स्ट्रेचर लगाकर एक-एक पर दो-दो लोगों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है। कुछ को फर्श की स्लैब पर लिटाकर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। हर तरफ एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि डॉक्टर साहब बार-बार दवा खिलाने के बाद भी फायदा नहीं हो पा रहा है।
--------
बंदी भी बुखार की चपेट में
जिला कारागार में क्षमता से तीन गुना अधिक बंद बंदियों को भी बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि इन लोगों का जिला कारागार में इलाज चल रहा है। 15 ऐसे बंदी हैं जिन्हें एक सप्ताह से अधिक समय से बुखार आ रहा है, इसलिए उनकी जांच के लिए ब्लड सैंपल लेकर स्लाइड बनाई गई है। जेलर जेपी दुबे ने बताया कि लगभग 140 बदियों को बुखार की शिकायत है, उनका जिला कारागार के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्लड जांच में वायरल फीवर पाया गया है।
-------
लगाई गई डॉक्टरों की टीम
ट्रामा सेंटर में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार ने इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल के अलावा, डॉ. केसी वर्मा, डॉ. अनिल राज, डॉ. वीके गंगवार, डॉ. अनुराग को भी विशेष परिस्थितियों में मरीजों का चेकअप करने के लिए लगाया है।
------
नगरिया निजामपुर में नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
गढ़िया रंगीन। बाढ़ प्रभावित गांव नगरिया निजामपुर निवासी पप्पू सिंह, वीरेश सिंह, विद्यासागर, पप्पू, नन्हे, तेजपाल, विश्राम, रामभरोसे, फूल सिंह, महेंद्र, रामवीर, रामसेवक, भंवरपाल, फकीरे, रर्वेंद्र, हरिपाल, सियाराम, रामप्रसाद, राजेश आदि कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह लोग प्राइवेट में दवा ले रहें हैं, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा है। अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी कैंप नहीं लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य टीम कैंप कर दवा का वितरण करें और लोगों का चेकअप करें तो बीमार लोगों को राहत मिल सकती है। ग्रामीण इसे मलेरिया बुखार बता रहे हैं।
----
डॉ.राहुल की सलाह-
जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल का कहना है कि इस समय ज्यादातर वायरल के ही मरीज आ रहे हैं। इसमें डॉक्टर से उचित परामर्श लेकर दवा का सेवन करें। शरीर अधिक तप रहा हो तो गीले कपड़े से पोंछ दे, ताप कम होने पर ही दवा का सेवन करें।
--------------------------------------- -----------
फोटो-33,जलालाबाद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को दवा बांटते स्वास्थ्य कर्मी
इसकी फोटो जरूरी नहीं । आवश्यकता होने पर ही लगाना है।
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की दी गई दवा
जलालाबाद। सीएचसी पर मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा और भाजपा के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल विहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। पूर्व विधायक ने कहा कि शिविर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का डॉक्टरों की देखरेख में निशुल्क इलाज होगा। डॉक्टरों की टीम ने करीब 746 मरीजों का उपचार किया। चिकित्साधीक्षक डॉ ज्ञानेंद्र ने बताया जो भी मरीज आए थे उन सभी को दवा उपलब्ध कराई गई है कुछ मरीजों के ब्लड की स्लाइड भी मलेरिया की टेस्टिंग के लिए बनाई गई। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह लोधी, सभासद प्रवीन गुप्ता, कृष्ण गोपाल अवस्थी, प्रदीप मिश्रा, दिलीप अग्निहोत्री आदि रहे।