फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीडन मामलों में हो त्वरित कार्रवाई:सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 14 में
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न मामलों में हो त्वरित कार्रवाई: सुनीता
महिला थाना और बालिका गृह का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद उन्होंने महिला थाना व बालिका गृह का निरीक्षण किया।
मोहल्ला दिलाजॉक निवासी रजनी पत्नी अमित ने दहेज से संबंधित, भटपुरा चंदू निवासी नमो ने बताया कि उसके पति गोविंद उसके साथ मारपीट करते हैं, वहीं कटियाटोला निवासी सुनीता देवी पत्नी संजय कुमार ने बताया कि उसे पड़ोसी आए दिन धमकियां दे रहे हैं। निहारिका तिवारी ने दहेज उत्पीड़न, मोइल्ला हयातपुरा निवासी धनेश्वरी ने बताया कि भाभी को विदा कराने के लिए भाभी के मायके वालों ने हम लोगों के साथ मारपीट की, मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी निवासी प्रियंका पत्नी पूरनचंद्र बताया कि पति पीटते हैं। इन शिकायतों को सुनने के बाद सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं पर किसी प्रकार का बेवजह उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा को निर्देश दिए कि महिलाओं के ऊपर जो उत्पीड़न किया गया है। उनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लड़कियों के कॉलेज गेट के आस-पास पुलिस चेकिंग कराई जाए। इस पर सीओ सदर ने बताया कि एंटी रोमियो की टीम के लगातार ड्यूटी पर रहती है। राज्य महिला आयोग के वाट्सएप नंबर 6306511708 पर भी महिला उत्पीड़न की जन सुनवाई की जाती है जिस पर महिला उत्पीड़न मामलों का निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह महिला थाने पहुंची और यहां महिलाओं से संबंधित अपराधों की समीक्षा व थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान इंस्पेक्टर नीलम शर्मा को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न मामलों में पारदर्शिता के साथ न्याय दिलाएं, कोई भी केस पेंडिंग में न रहे। वह हथौड़ा बुजुर्ग ब्रज बिहार कॉलोनी स्थित बालिका गृह भी गईं और बालिकाओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी, विनोबा सेवा आश्रम में बने वृद्धा आश्रम का भी निरीक्षण किया। यहां वृद्धों ने बताया कि हम लोगों के परिचय पत्र व कुछ लोगों की पेंशन नहीं बनी है। उन्होंने जिला अस्पताल में बने 181 महिला हेल्प लाइन, आशा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें