फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों और रोडवेज बसों में सुबह से शाम तक उमड़ी त्यौहार की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड..........
विज्ञापन

ट्रेनों और रोडवेज बसों मेें सुबह से शाम तक उमड़ी भीड़
पिछले स्टेशनों से ठसाठस होकर आईं अधिकांश ट्रेनें
लोकल रूट पर शटल सेवा बनकर दौड़ीं लांग रूट की रोडवेज बसें
फोटो 05 व 06 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें अपने घरवालों के साथ रविवार को पौ फटने के साथ रोडवेज और रेलवे स्टेशन पहुंचने लगीं। स्टेशन रोड पर सुबह से इतनी भीड़ हो गई, मानो शहर के सारे रास्ते वहीं आकर मिल रहे हों। उत्तर रेलवे की अधिकांश सवारी गाड़ियां बंद होने के कारण लंबी दूरी की तमाम मेल-एक्सप्रेस गाड़ियां पिछले स्टेशनों से इतनी फुल होकर आईं कि उनकी बोगियों में पैर रखने को जगह नहीं मिली। तमाम लोगों ने टायलेट गैलरी और पावदान के पास खड़े होकर सफर पूरा किया। जगह नहीं मिल पाने से जिन लोगों की ट्रेनें छूट गईं, उन्हें रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज की लंबी दूरी वाली तमाम बसें लोकल रूट पर शटल सेवा की तरह चलाई गईं।
00000000000000000000000000000000000000000000000000
मुफ्त यात्रा सुविधा से बसों में महिलाओं की लगी भीड़
रक्षाबंधन और भाई दूज जैसे पर्वों पर बसों-ट्रेनों में भीड़ हर साल होती है, लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज के दिन महिलाओं के रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा घोषित कर दिए जाने से बसों के जरिए सफर की महिलाओं और युवतियों मेें दिन भर होड़ लगी रही। परिवहन निगम के स्थानीय डिपो मेें निगम की 105 और अनुबंधित श्रेणी की 76 बसें शामिल हैं। इनमें से अच्छी कंडीशन वाली 38 बसें विभिन्न मार्गों से दिल्ली रूट पर चलाई जा रही हैं। चूंकि, त्योहार के दिन बरेली, सीतापुर, फर्रुखाबाद, पलिया, गोला, मैलानी, पुवायां, बंडा, खुटार, जलालाबाद, कांट आदि पॉकेट रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए लांग रूट की सभी बसों ने स्थानीय मार्गों पर एक-एक अतिरिक्त फेरा लगाया। पूर्वोत्तर रेलवे की पीलीभीत ब्रांच लाइन पर रेल सेवा ठप होने के कारण निगोही, बीसलपुर, बरखेड़ा और पीलीभीत जाने वाले यात्रियों की सुबह से बस स्टेशन पर खासी तादात रही। दिन में 11 बजे पीलीभीत रूट के तमाम यात्रियों को देखते सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा ने इस मार्ग पर दोपहर बाद तक दो-तीन अतिरिक्त बसें रवाना कराईं। स्टेशन प्रबंधक सुशील त्रिवेदी ने बताया कि डिपो को यात्री किराया और मालभाड़ा मद में रोजाना औसतन 22 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन त्यौहारी भीड़ के कारण शनिवार शाम तक करीब छह लाख रुपये अतिरिक्त कैश जमा हुआ। एसएम, त्रिवेदी के अनुसार रक्षाबंधन पर महिलाओं को यात्रा की मुफ्त सुविधा मिलने के बावजूद राजस्व प्राप्ति में कोई कमी नहीं आएगी क्योंकि पुरुष यात्री भी पर्याप्त संख्या में निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000000000000000000
कचहरी हाल्ट पर वैक्यूम खोलकर रोकी बरेली-रोजा पैसेंजर ट्रेन
अधिकांश पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने के कारण त्यौहार के दिन बरेली और रास्ते के स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों ने रोजा-बरेली सवारी गाड़ी सुबह छह बजे से पहले न सिर्फ स्टेशन के प्लेटफार्म बल्कि कचहरी हाल्ट पर डेरा डाल दिया। रोजा से छूटी बीआर पैसेंजर कचहरी हाल्ट के पास धीमी गति से निकली, लेकिन चालक ने ट्रेन नहीं रोकी। इस पर कुछ यात्रियों ने हौजपाइप खोल दिया। वैक्यूम खुलते ही ट्रेन रुकी तो तमाम महिलाएं और युवतियां वहां से बोगियों मेें सवार हो गईं। नतीजा यह हुआ कि स्टेशन पहुंचने तक प्रतीक्षारत यात्रियों को बैठने के लिए सीट मिलना तो दूर रहा, खड़े होने तक को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। भारी भीड़ के कारण अन्य ट्रेनों को भी जगह-जगह स्टापेज लेने पड़े। सुबह 7.30 बजे यहां आने वाली लखनऊ दिशा के लिए पंजाब मेल दोपहर 12 बजे पास हुई। फिरोजपुर से चलकर धनबाद जाने वाली गंगा-सतलुज (किसान) एक्सप्रेस करीब ढाई घंटा लेट आई। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें दो से तीन घंटा देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें