फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक व्यस्त, तीन घंटे खड़ी रही रोजा-बरेली पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घंटे खड़ी रही रोजा-बरेली पैसेंजर
विज्ञापन

यात्रियों ने किया हंगामा, एक नंबर लाइन से चलाई गई ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। रेल लाइन व्यस्त होने की वजह से मंगलवार को अप-54355 रोजा-बरेली पैसेंजर करीब तीन घंटे तक रोजा में प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। यात्रियों के हंगामा करने पर बाद में ट्रेन को लाइन नंबर तीन के स्थान पर लाइन नंबर एक से निकाला गया। इससे यात्रियों को दिक्कत हुई। तमाम यात्री फुट ओवर ब्रिज और रेल ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर तीन से एक पर पहुंचे।
रोजा-बरेली पैसेंजर सुबह छह बजे रोजा के प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना होता है। मंगलवार को भी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी थी। तमाम यात्री टिकट लेकर ट्रेन में सवार हो गए। जब ट्रेन काफी देर नहीं चली तो यात्रियों ने जानकारी करने शुरू की। पता लगा कि लाइन क्लियर नहीं है। इस पर हंगामा करने लगे। करीब 8:45 बजे ट्रेन को लाइन नंबर तीन से लाइन नंबर एक पर लाया गया। आनन-फानन में एनाउंस किया गया कि रोजा-बरेली पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी है। तमाम यात्रियों में प्लेटफार्म नंबर तीन से एक पर पहुंचने के लिए आपाधापी मच गई। निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से ट्रेन को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह के मुताबिक ट्रैक व्यस्त होने की वजह से ट्रेन देरी से चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शाहजहांपुर स्टेशन पर भी बिफरे यात्री
रोजा-बरेली पैसेंजर तय समय पर शाहजहांपुर नहीं पहुंची। पूछताछ कक्ष में लगे ट्रेनों के टाइम टेबल बोर्ड पर इसके आने का समय बार-बार 10-15 मिनट बढ़ाया जाता रहा। इससे टिकट ले चुके यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया गया। बाद में उनको हकीकत बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें