फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ, जेई और सीवीओ को लगी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21,गोसदन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी
विज्ञापन


बीडीओ, जेई और सीवीओ को लगी फटकार

डीएम, एसपी पहुंचे गोसदन, हेलीपैड और सभास्थल को देखा
मीडिया और वीआईपी बॉक्स बनाने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी केबी सिंह ने शुक्रवार को गांव सिमरा वीरान के राजकीय गोसदन पहुंचकर 25 फरवरी को यहां होने वाली जनसभा के लिए सभास्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया।
डीएम और एसपी ने सबसे पहले सभास्थल पहुंचने के रूट का निरीक्षण किया और मंच के आगे बनी वीआईपी गैलरी को हटाने के निर्देश दिए। एसपी ने मीडिया बॉक्स और वीआईपी बॉक्स बनाने के निर्देश दिए, साथ ही मंच के सामने बनी गैलरी में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने सीओ जितेंद्र सिंह से कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए और सीओ मौके पर ही रहकर सारे इंतजाम कराएं। डीएम अमृत त्रिपाठी ने एसडीएम मोइनुल इस्लाम और सीवीओ डॉ. राजेंद्र सिंह से कहा कि गोसदन का एक व्हाटसएप ग्रुप बनाएं और हो सके तो एक वेबसाइट तैयार करें, जिसमें गो सदन से जुड़ी हर जानकारी हो। गोसदन के लिए कोई दान दान देना चाहता हो तो उसे पूरी जानकारी वेबसाइट से मिल जानी चाहिए कि दान किस तरह दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभास्थल के लिए बनाए गए मंच को देख कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मंच गलत जगह बना दिया गया है। गोसदन में लगे हैंडपंप के पानी का निकास न होने पर डीएम ने खुटार के बीडीओ और जलनिगम के जेई को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि गोसदन की दीवार पर सरकारी योजनाओं को अंकित कराया जाए। गोसदन कार्यालय के बाहर दीवार से लटकी एक छोटी सी शिकायत पेटिका को देख कर डीएम ने सीवीओ को फटकार लगाते हुए बड़ी पेटिका लगवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं वह 48 घंटे से पहले हर हाल में पूर्ण हो जाने चाहिए नहीं तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें