फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएफ में तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 04 में
विज्ञापन

जीएफ में तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
जीएफ कॉलेज में तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने संगठन का ध्वज फहराकर किया।
पहले दिन प्रशिक्षक जिला संगठन कमिश्नर पंकज सक्सेना, करुण पांडेय ने रोवर्स-रेंजर्स को ध्वजारोहण, प्रतिज्ञा, गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा आदि का महत्व समझाते हुए प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर रोसर्व इंचार्ज डॉ. शोएब और रेंजर्स इंचार्ज डॉ. कहकशां बेगम ने संगठन के इतिहास और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद ने छात्र-छात्राओं को पूरी निष्ठा और लगन से शिविर में प्रतिभाग करने और प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में डॉ. नईमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. अरीब अंजुम रहमान, डॉ. शबाना साजिद, प्रिया दीक्षित आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें