फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। युवा जगत एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 14 अक्तूबर को संपन्न कराई गई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

बंडा के श्री गायत्री महाशक्ति शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज, मां सोमवती देवी जूनियर हाईस्कूल और मुन्नी देवी रामप्रकाश शिक्षण संस्थान में भारत में शिक्षा का महत्व एवं उद्देश्य और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य एवं प्रभाव पर 14 अक्तूबर को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सोसाइटी की ओर से विजेता बच्चों की घोषणा की गई। श्री गायत्री महाशक्ति शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज के अर्पित मिश्रा, हर्ष सक्सेना, करिश्मा यादव, मां सोमवती देवी जूनियर हाईस्कूल में शवा सिंह, काजल देवी, सलोनी सिंह, मुन्नी देवी रामप्रकाश शिक्षण संस्थान में जीनत बानो, पूजा देवी, प्रिया मिश्रा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
संस्था के प्रबंधक गिरजेश गुप्ता और स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन में निखिलेश प्रेमी, अमन सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें