फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी की आशंका वालों का चिन्हींकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एससपी केबी सिंह ने सभी थानाध्यक्षोें को अभी से चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि चुनाव में गड़बड़ी न होने पाए। उन्होंने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को अभियान चलाने को कहा है।
विज्ञापन

पुलिस भी सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के वार्डों की सूची लेने के साथ ही मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी करके संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों तथा उनके आसपास रहने वाले आपराधिक तत्वों का रिकॉर्ड जुटा रही है। एसपी केबी सिंह ने सदर थाना इंस्पेक्टर डीसी शर्मा, शहर कोतवाल अशोक पाल के साथ ही जिले के सभी थानाध्यक्षों से एक अभियान के तहत वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो अपराधी शहर छोड़कर बाहर रह रहे हैं, उन के बारे में पता करके निगरानी की जाए। उन्होंने एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी और एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य व सभी सर्किल आफीसरों को मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी के आदेश पर देर रात वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें