फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुड़िया पवार/ सिंधौली (शाहजहांपुर)। राशन न मिलने की शिकायत पर ग्राम सभा की खुली बैठक में महिला कोटेदार ने अपने पक्ष के लोगों के साथ मिलकर ग्रामीणों से हाथापाई कर दी। आरोप है कि असलहों के बल पर धमकाया भी। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सिंधौली के गांव कटिया बुजुर्ग में प्रधान विमल कुमार के आवास पर सत्यापन के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान गांव के लोगों ने राशन वितरण में धांधली का मुद्दा उठाया। इससे गुस्साई महिला कोटेदार ने अपने पक्ष के लोगों के साथ ग्रामीणों से मारपीट कर दी। गांव में भय का माहौल बनाने के लिए असलह भी लहराए गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सोमवार को ग्राम प्रधान विमल कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाना गेट पर प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में शोभित कुमार, संतोष कुमार, रहीम, गुड्डू, सर्वेश आदि सैकड़ों ग्रामीण रहे। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें