शाहजहांपुर। माध्यमिक स्कूलों की जनपदीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल में किया गया। प्रतियोगिता के सब जूनियर और सीनियर वर्ग में हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज का दबदबा रहा और कॉलेज की टीमों ने दोनों वर्गों में विजयश्री हासिल की।
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले प्रधानाचार्य अल्पना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दिया। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज विजेता तथा मेजबान क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल उपविजेता रहे। इसी तरह सीनियर वर्ग में भी हर कुमार पाठक कॉलेज की छात्राओं ने जीत हासिल की। सीनियर वर्ग में आर्य महिला इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता के अतिरिक्त नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की टीम ने भी प्रतिभाग किया। निर्णायक तथा प्रतियोगिता की अन्य व्यवस्थाओं में कैप्टन राम कुमार, राहुल सिंह, रत्नेश शुक्ला, आरएन महंत, राम निरंजन, अंजना कुमार, निशात बी, अनिल कुमार लाल, सदफ खान, अतिया सुल्ताना, वंदना चौरसिया, अल्का शुक्ला, अर्चना मिश्रा, आरती गुप्ता, प्रियंका सिंह, सरिता गुप्ता आदि का योगदान रहा।
प्रतियोगिता के बाद मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का गठन किया गया, जिसमें सीनियर वर्ग में गीता मिश्रा, महिमा वर्मा, ज्ञानदेवी सक्सेना, सुधा, जूवी, प्रतिमा यादव, कशिश श्रीवास्तव, सुमन सिंह, सोनी राठौर, शशि, अनंत, ज्योति, तराना आदि का चयन किया गया। सब जूनियर वर्ग में बबली, इल्मा, कशिश, शालिनी, मोहनी दीक्षित, कुमकुम, रिमझिम, रागिनी, नीलम, माधुरी, नैनसी को शामिल किया गया है। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए अर्चना मिश्रा और वंदना चौरसिया को टीम मैनेजर तथा कमलावती और अलका शुक्ला को कोच की जिम्मेदारी दी गई है।