फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश हित के लिए रखें सकारात्मक नजरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ शहर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आर्य महिला महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने अगस्त क्रांति और उसके परिणाम के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने अपेक्षा की कि इतिहास से सबक लेते हुए वर्तमान में राष्ट्रहित के लिए सकारात्मक नजरिया रखना बहुत जरूरी है। महाविद्यालय प्रबंधक एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक अमितेश अमित ने आजादी के नायकों को नमन करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल किए जाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. कनकरानी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा एक नैतिक मूल्य है, जिसका पालन प्रत्येक भारतीय के आत्म गौरव की बात है। इस अवसर पर डॉ. शची अग्रवाल, डॉ. रुचि द्विवेदी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
डॉ. आलोक दीक्षित के संचालन में हुए कार्यक्रम में राजभूषण जौहरी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. संजीता अग्रवाल, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. आभा त्रिवेदी, डॉ. रानू, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. मृदुल, डॉ. गुलशन रस्तोगी, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. निमिता किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें