फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में बिजली की अघोषित कटौती से लोग त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। बिजली उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी फाल्ट की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं। शनिवार पूरी रात मामूली फाल्ट के चलते बिजली गुल रही। रविवार को दोपहर दो बजे बिजली आई, लेकिन कुछ ही देर में चली गई। इसके बाद रात में 11 बजे बिजली मिली, लेकिन रात भर हालत यह रही कि 10 मिनट तक सप्लाई जारी रहने के बाद बिजली गुल होती रही और फिर घंटे भर तक सप्लाई ठप रही। पूरी रात बिजली आने-जाने से लोग सो तक नहीं सके।
विज्ञापन

सोमवार को भी दोपहर से बिजली गायब हो गई। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से नगर क्षेत्र में छोटे और बंद मकानों में रहने वाले परेशान हो गए। कुछ लोगों ने बिजली उप केंद्र पर फोन किया तो फाल्ट आदि की बात कहकर फोन काट दिया गया। बिजली नहीं मिलने से परेशान लोग आंदोलन का मन बना रहे हैं। हालत यह है कि 24 घंटे में मात्र दो से तीन घंटे तक ही बिजली मिल रही है, जिससे इंनवर्टर आदि ठप हो गए हैं। जेई सचिन कुमार ने बताया कि फाल्ट होने के कारण सप्लाई बाधित रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें