फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लोकसभा चुनाव के लिए 31 और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए खरीदे गए 17 नामांकन पत्र

Fri, 19 Apr 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव एवं ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन कोई नामांकन तो नहीं हुआ लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए 31 और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 नामांकनपत्र खरीदे गए।
संसदीय क्षेत्र शाहजहांपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण सागर ने चार, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेश मौर्य ने तीन, बहुजन समाज पार्टी से दोदराम ने चार के अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने एक, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी ने दो, संयुक्त विकास पार्टी ने दो, आजाद अधिकार सेना ने एक, भारतीय भाईचारा पार्टी ने एक, राष्ट्रीय संचार दल ने दो और चार निर्दलीयों ने 11 सहित कुल 31 नामांकनपत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन

ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह ने चार, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अवधेश वर्मा ने चार, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी ने एक, नेता सुभाषचंद्र बोस आजाद पार्टी ने एक, सात निर्दलीय प्रत्याशियों ने सात समेत कुल 17 नामांकनपत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन

-
नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल
नामांकन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे के मध्य किए जाएंगे। अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। 29 अप्रैल को अपराह्न 3:00 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। चतुर्थ चरण का मतदान 13 मई को होगा। चार जून को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें