फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंडी ले जा रहे वाहन से तीन सौ किलो मावा पकड़ा, कराया नष्ट

विज्ञापन
जैतीपुर के खेड़ाबझेड़ा में खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा खराब खोया। स्रोत: विभाग - फोटो : Villagers
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को जैतीपुर के खेड़ा बझेड़ा चौराहे के पास बरेली की मावा मंडी जा रहे वाहन से करीब 300 किलो मावा पकड़ा। मावे से खराब गंध और स्वाद में कड़वापन मिलने पर टीम ने उसे नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 78 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी ने बताया कि टीम ने वाहन की जांच की। चालक संतकुमार ने बताया कि मावा गंगा सिंह, रामवीर, नन्हे, प्रकाश आदि लोगों ने अपने घरों में तैयार किया था और उसे बरेली मावा मंडी में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। मावा पांच टोकरियों में रखा था।
गुणवत्ता की जांच के लिए मावा के चार नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम ने दीपावली के मद्देनजर मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया और खाद्य कारोबारियों को एक्सपायरी डेट अंकित करने तथा खाद्य रंगों का निर्धारित मात्रा में प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें