फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज की 30 बसें मार्गों से हटीं, कई रूट प्रभावित

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर जमीन पर बैठकर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम के शाहजहांपुर डिपो के बेड़े में बसों की खासी कमी हो गई है। 27 बसों को नीलाम कर दिया गया है, जबकि तीन बसें सहारनपुर भेज दी गईं हैं। एक साथ 30 बसें कम हो जाने से कई रूटों पर रोडवेज बस सेवा बंद हो गई है। इससे यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो के बेडे में 114 बसें थीं। उम्र पूरी कर चुकीं बसों को कंडम करना शुरू किया गया तो बसों की कमी होने लगी। जून में 18 बसों को कबाड़ नीति में आने के बाद नीलाम कर दिया गया, जबकि तीन बसें सहारनपुर भेज दी गईं। एआरएम आरएम पांडेय के अनुसार, नौ गाड़ियां वर्ष 2023 के शुरुआत में नीलाम कर दी गईं थीं। 27 गाड़ियों के नीलाम होने से कई रूटों से बसें गायब हो गई हैं। सहालग के सीजन में पर्याप्त बसें न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये रूट हुए प्रभावित
27 बसें नीलाम होने और तीन को सहारनपुर भेज देने से कई रूट प्रभावित हो गए हैं। जोगराजपुर जाने वाली बस बंद कर दी गई है। इसी तरह पीलीभीत सेवा भी बंद हो गई है। पूरनपुर रूट पर चलने वाली आठ बसों के स्थान पर अब मात्र चार रह गईं हैं।
विज्ञापन


घंटों करना पड़ रहा इंतजार
बंडा रूट पर रोडवेज की 10 बसों का संचालन होता था। अब मात्र पांच बसें चल रहीं हैं। शुक्रवार को नौ बजे के बाद 11:30 बजे दूसरी बस गई, जबकि इस रूट पर हर 45 मिनट पर बस सेवा थी। इसी तरह कानपुर रूट की सुबह चलने वालीं दो गाड़ियां बंद हो गई हैं। आगरा रूट पर सुबह जाने वाली बस भी बंद कर दी गई है। अब यात्रियों को अजमेर जाने वाली बस का सहारा है।
-

रोडवेज बस अड्डे पर जमीन पर बैठकर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : samvad

रोडवेज बस अड्डे पर जमीन पर बैठकर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : samvad

रोडवेज बस अड्डे पर जमीन पर बैठकर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें