फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2747 ग्राम पंचायत सदस्यों का होगा चुनाव

Tue, 09 Feb 2016 11:45 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के 2747 स्थानों के लिए 21 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि उप चुनाव के तहत खुटार के वार्ड नंबर 36 में भी बीडीसी के एकमात्र पद पर 21 फरवरी को मतदान होना है। डीएम ने बताया कि मदनापुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के 219, ददरौल में 92, कांट में 178, भावलखेड़ा में 242, जलालाबाद में 176, मिर्जापुर में 72, कलान में 128, सिंधौली में 232, बंडा में 154, खुटार में 140, पुवायां में 196, खुदागंज में 307, जैतीपुर मेें 119, निगोही में 228 और तिलहर ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य 264 स्थानों के लिए उप चुनाव होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें