फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक-दूजे के हुए 267 जोड़े, बारिश से बिगड़ी व्यवस्था

विज्ञापन
जलालाबाद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल जोड़ा। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद / जैतीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को जलालाबाद और जैतीपुर में किया गया। जलालाबाद में कुल 116 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। जैतीपुर में 151 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। दाेनों स्थानों पर कुल 267 जोड़े एक हुए। इस दौरान लोगों को बारिश होने से हुई अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर बूंदाबांदी के बीच 112 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। चार जोड़ों ने निकाह कबूल किया। कार्यक्रम के शुरुआती समय में करीब आधा घंटे बिजली व्यवस्था गड़बड़ हो जाने और खराब मौसम के कारण पंडाल के अंदर अंधेरा बना रहा।
समारोह में 138 जोड़ो का विवाह होना था लेकिन 22 जोड़े अनुपस्थित रहे। नवविवाहित जोड़ों को विधायक हरिप्रकाश वर्मा सहित कई भाजपा नेताओं ने अपना आशीर्वाद दिया और शासन की ओर से निर्धारित जरूरत का सामान देकर उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम में अल्हागंज की अध्यक्ष शिवानी वर्मा, ब्लाॅक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी, ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जैतीपुर के माधव मैरिज लॉन में 151 जोड़े सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए आयोजन में शामिल हुए। इनमें 138 जोड़े हिंदू और 13 मुस्लिम जोड़े थे। दोपहर में रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी ने इंतजाम की पोल खोल दी। बारिश से बचने के लिए भोजन कर रहे लोगों को परेशानी हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। मंच पर भाजपा नेता राजीव कश्यप, नरेंद्र गुप्ता, एसडीएम तिलहर जीत सिंह राय, सीओ इशिका सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें