शाहजहांपुर। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में तीसरे दिन 2,619 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 7,892 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। अब 30 अगस्त को 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा जनपद के 12 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। रविवार को प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक 5,256 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन पहली पाली में 1,343 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 3,913 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
दूसरी पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई परीक्षा में 5,255 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें 1,276 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 3,979 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। दोनों पालियों में कुल 2,619 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 7,892 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
- आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, जीएफ कॉलेज ब्लॉक एक व दो, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज, स्वामी शुकदेवानंद डिग्री कॉलेज, एलबीजेपी इंटर कॉलेज तिलहर।
वर्जन-
तीसरे दिन जनपद के 12 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। अब 30 और 31 अगस्त को जनपद के 12 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रहीं हैं।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन, नोडल अधिकारी पुलिस भर्ती परीक्षा