फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाल सेंटर पर लेकर पहुंचे सवा दो सौ क्विंटल गेहूं 

Thu, 21 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां में लगे गेहूं खरीद केंद्रों पर दलाल हावी हैं। किसानों का गेहूं औने पौने दामों में खरीदकर सेंटरों पर बेचा जा रहा है। प्रशासन भी लक्ष्य पूरा कराए जाने के लिए इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे ही एक मामले में बुधवार को 225 क्विंटल गेहूं सेंटरों पर बेच दिया गया। 
विज्ञापन

मंगलवार को दलालों से दो सेंटरों पर 150 क्विंटल गेहूं तुलवाया था। बुधवार को दलाल तीन ट्रालियों में 225 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी पहुंचा। एक सेंटर इंचार्ज ने मामले की जानकारी एसडीएम सलिल कुमार पटेल को दी। एसडीएम के मंडी पहुंचने पर दलालों में खलबली मच गई।  आनन फानन में दो सिख फार्मरों को मौके पर बुलाया गया और किसानों ने अपनी किसान बही एसडीएम को दिखाई। किसान बही खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया कप्तान की थी। सेंटर प्रभारी खीरी जनपद का गेहूं नहीं खरीदना चाहते थे। उनका कहना था कि गेहूं दलालों ने पुवायां क्षेत्र से ही खरीदा है और बिक्री के लिए खीरी की किसान बही फर्जी तरीके से लगाई जा रही है। एसडीएम ने गेहूं अपना बता रहे फार्मरों से खीरी क्षेत्र अथवा आपने गांव के आसपास लगे सेंटरों पर गेहूं नहीं बेचे जाने का कारण पूछा तो फार्मरों ने बता दिया कि गांव के पास लगे सेंटरों के बारे में उन्हें जानकारी ही नहीं है। 
इसके बाद एसडीएम ने गेहूं को दो सेंटरों पर उतरवा कर तुलवा दिया। एसडीएम ने बताया कि किसान बही की छाया प्रति ली गई है। इन्हें मोहम्मदी तहसील भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें