फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंथरा के तेल डिपो से चोरी हुआ 250 लीटर डीजल बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
तिलहर में बरामद डीजल की जांच करते पूर्ति विभाग के अ​धिकारी। स्रोत : पूर्ति विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर/तिलहर। बंथरा स्थित इंडियन ऑयल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से डीजल चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच केन में भरा 250 लीटर डीजल बरामद किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने बंथरा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचकर मौके से एक युवक को 50-50 लीटर की पांच केनों में भरे करीब 250 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनुराग और पता ग्राम सहवेगपुर बताया। अनुराग ने बताया कि बरामद डीजल टैंकरों से निकाला गया था। वह इसकी बिक्री करने जा रहा था। उसने बताया कि वह दलेलपुर के रहने वाले अनूप, बड़े और सहवेगपुर के संजय के साथ डिपो से निकलने वाले टैंकरों से डीजल निकालकर बेचता था।
विज्ञापन

सीओ इशिका सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसडीएम सदर के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक सदर संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे और नमूने लिए। बरामद डीजल को गांव गुलामखेड़ा के आरकेबीके लिमिटेड के मैनेजर अनिल मिश्रा की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी किस तरह से डीजल चोरी करते थे, कहां बेचते थे, इसकी पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध पंप से तार जुड़े होने की आशंका
टैंकरों से चोरी किए गए डीजल की कालाबाजारी के मामले को मई में पकड़े गए अवैध पंप से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्ति विभाग ने 22 मई को रोजा थाना क्षेत्र के डींगुरपुर अर्सलानी में अवैध फ्यूल पंप पकड़ा था। मामले में डीजल और पेट्रोल की बिक्री करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 26 मई को सिंधौली क्षेत्र के गांव मूड़ा हारिस में छापा मारकर पुलिस ने करीब 65 ड्रमों में भरा संदिग्ध तरल पदार्थ बरामद किया था। माना जा रहा है कि डिपो के टैंकरों से चोरी किया गया डीजल यहां खपाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें