फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभ्युदय कोचिंग के लिए 250 अभ्यर्थियों का आवेदन, आठ दिन अभी और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए 250 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पर्याप्त आवेदन नहीं आने के कारण तिथि आगे करते हुए दस जून कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, करीब पांच सौ आवेदन आने की संभावना है। इसमें तीन सौ अभ्यर्थियों का चयन कर शिक्षण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

जीएफ काॅलेज में संचालित अभ्युदय कोचिंग में गत वर्ष सिविल सर्विसेज में 123, एसएसी में 161, नीट व जेई में 90 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनके लिए अलग-अलग कक्षाओं के साथ ही लाइब्रेरी और रीडिंग कक्ष की सुविधा भी दी गई थी। सत्र समाप्त होने के बाद मार्च से नए चयन की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें करीब 250 आवेदन आ चुके हैं।
पर्याप्त आवेदन नहीं आने के कारण दोबारा से तिथि बढ़ाकर दस जून कर दी गई है। छात्र-छात्राएं सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय (विकास भवन) से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसमें शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और स्वप्रमाणित प्रतियां लगाना होंगी।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम कोऑर्डिनेटर राहुल यादव ने बताया कि एक अभ्यर्थी दो सत्र में ही लाभ ले सकता है। जेईई व नीट में कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत या विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। सिविलसेवा के लिए स्नातक अंतिम वर्ष या उत्तीर्ण पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें