फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी के 25 दिन बाद फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान

Tue, 07 Jan 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार के गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी प्रीति देवी का फाइल फोटो। स्रोत प​रिजन
विज्ञापन
खुटार। शादी के 25 दिन बाद ही नव विवाहिता ने मायके में फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात उसकी पति से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी मनीराम ने अपनी पुत्री 22 वर्षीय प्रीति देवी की शादी दस दिसंबर को पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बिहार के जनपद समस्तीपुर के गांव कनवा सैदपुर निवासी चंदू के साथ की थी। चंदूू उसकी भाभी का भाई है। शादी के बाद से प्रीति मायके में ही रह रही थी।
सोमवार सुबह पांच बजे प्रीति ने दीवार के कुंडी में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने प्रीति को फंदे से उतारा और डॉक्टर के यहां ले गए। इलाज के कुछ ही देर बाद प्रीति ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

प्रीति की मौत की सूचना पर पति चंदू भी हरियाणा से खुटार के लिए रवाना हो गया है। पिता के अनुसार, रविवार रात पुत्री की दामाद से मोबाइल पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। हालांकि, पिता ने कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।



एक भी बार ससुराल नहीं गई थी प्रीति
-प्रीति का विवाह 10 दिसंबर को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में अपने भाभी रंजो देवी के भाई चंदू से हुआ था। चंदू हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। शादी के बाद वह हरियाणा चला गया था। एक जनवरी को चंदू ससुराल आया था। तीन जनवरी को फिर से हरियाणा चला गया था। प्रीति अभी तक एक बार भी ससुराल नहीं गई थी। 15 दिन पूर्व प्रीति का बड़ा भाई परागेलाल गंभीर बीमार हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 15 दिन में दो मौतों से परिजन बेहाल हैं।

खुटार के गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी प्रीति देवी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें