फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दालपुर अलबेला गांव में 24 बच्चे बुखार की चपेट में 

Sun, 20 Aug 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र मे फैला बुखार अब गांव अब्दालपुर अलबेला में फैलने लगा है। बुखार ने 48 घंटे में गांव के दो दर्जन से ज्यादा बच्चों को चपेट में ले लिया है। ग्राम प्रधान ने इसकी रोकथाम कराने को सीएचसी के चिकित्साधीक्षक से दवा वितरण कराए जाने की मांग की लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी वहां नही पहुंची है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर से लेकर आसपास के कई गांवों में बीते 15 दिनों से भयंकर रूप से फैला बुखार अब तक 13 बच्चों की जान ले चुका है। मरने वालों में 10 बच्चे अकेले गांव मनोरथपुर सहसोबारी के ही हैं। नगर के भी कई मोहल्लों में बुखार से बच्चे पीड़ित हैं। शुक्रवार की रात जिला अस्पताल मे भर्ती मोहल्ला विश्रामनगर की आठ साल की लड़की पूजा बुखार से दम तोड़ चुकी है। लगातार हो रही मौत से बुखार से पीड़ित बच्चों के घरवाले सहमे हुए हैं, हालंाकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न गांवों में दवा वितरण का कार्य कर रही हैं लेकिन हालात को देखते हुए यह प्रयास नाकाफी बताए जा रहे हैं। नगर से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव अब्दालपुर अलबेला में दो दिन के अंदर करीब 24 बच्चे बुखार की चपेट में आने के बाद प्रधान राजेश कुशवाहा शनिवार को सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. ज्ञानेंद्र से मिले और उन्हे पत्र देकर गांव में कैंप लगवाकर दवा वितरित कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें