फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 23 फीसदी वोट हुए कम...सबसे अधिक नगर विधानसभा में कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का मंगलवार को अनंतिम आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। जनपद में 23 फीसदी से अधिक वोट कम हुए हैं। सबसे ज्यादा वोट नगर विधानसभा में कम हुए हैं। 127401 मतदाता कम हुए हैं। अब लोगों से दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। इनका निस्तारण होने के बाद छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

जनपद की छह विधानसभा सीटों में 23,15,538 मतदाता थे। एसआईआर अभियान में सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ को तैनात करके मतदाताओं के सत्यापन का अभियान चलाया गया। इसमें सभी मतदाताओं के प्रपत्र भरवाए गए। चुनाव आयोग की ओर से दो बार एसआईआर अभियान की तिथि बढ़ाई गई।
जनपद में एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक) मतदाताओं की संख्या 503942 निकली है। इसमें सबसे अधिक मतदाता नगर विधानसभा में कम हुए हैं। अब जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 1811616 रह गई है। इसमें पुरुष मतदाता 1008599, महिला मतदाता 802921, तृतीय लिंग मतदाता 96 रह गए हैं। इसी तरह जनपद में 2492 मतदेय स्थलों के स्थान पर 2810 हो गए हैं।
विज्ञापन


जनपद में विधानसभावार एएसडी मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा मतदाता
कटरा 70292
जलालाबाद 73600
तिलहर 72226
पुवायां 95065
शाहजहांपुर 127401
ददरौल 65358

कुल 503942

अनंतिम मतदाता आलेख्य सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब दावे और आपत्तियां मांगी गईं हैं। इनका निस्तारण करने के बाद छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

- रजनीश कुमार मिश्र, जिला उपनिर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें