फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र में लगा मेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र में लगा मेगा कैंप

शाहजहांपुर। आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ स्थित विद्युत उपकेंद्र में मेगा कैंप लगाया गया। इसमें 33 लाख रुपये की बकाया वसूली हुई। वहीं 24 बड़े बकायेदारों को नोटिस भी जारी किए गए। कैंप का लखनऊ से आए मुख्य अभियंता ने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपखंड अधिकारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में लगे कैंप में तीन काउंटर लगाए गए थे। पहले काउंटर में बिल सुधार किए गए। दूसरे काउंटर पर ओटीएस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन हुआ। वहीं तीसरे काउंटर में बकाया बिल जमा किए गए। एसडीओ ने बताया कि कैंप में 20 हजार से बड़े 24 बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए। वहीं ओटीएस स्कीम के तहत 373 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा 33 लाख रुपये बिल वसूली की गई। दोपहर में लखनऊ से आए मुख्य अभियंता अंशुमान, अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता आरबी यादव ने कैंप का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। शाम चार बजे तक चले कैंप में जेई संजीव कुमार, टीजी टू सुशील मिश्रा, खुर्शीद आलम, गुरविंदर सिंह, अरविंद गुप्ता, मनीष यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें