फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुक्रवार को मताधिकार के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों की दिन भर धूम रही। प्राइमरी से लेकर माध्यमिक स्तर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने ओसीएफ ग्राउंड से सामूहिक रैली निकालकर जन सामान्य को मताधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डीएम अमृत त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों ने गत चुनाव में कम मतदान वाले बूथों से बुलाए गए मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित करने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने मे उनसे सुझाव मांगे।
विज्ञापन

डीएम ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें सबसे आगे बैंडवादक बच्चों की टोली बैंड बजाते हुए चली। उनके पीछे एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हाथों मेें बैनर लेकर जागरूकता नारे लगाते हुए चले। रैली ओसीएफ ग्राउंड लौटने पर डीएम ने 18 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूरी करने वाले नए मतदाता से दीप प्रज्वलित कराया और स्वयं गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई और डिस्प्ले बोर्ड पर हस्ताक्षर कर मतदान के प्रति जागरूकता लाने के समर्थन में अन्य लोगों से हस्ताक्षर करने का आग्रह किया।
विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन वंदिता श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अक्षत वर्मा सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुवायां में मतदाता जागरूकता रैली को एसडीएम सत्यप्रिय सिंह और सीओ संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुवायां इंटर कॉलेज के छात्र हिमांशु शुक्ला, आदर्श मिश्रा, जोगेंद्र कुमार, चित्रकला में लविस साक्ष्य, वीर बहादुर, दिलीप कुमार, स्लोगन में प्रबल पांडे, सिद्धांत मिश्रा, मृत्युंजय कुमार को एसडीएम ने पुरस्कृत किया। आयोजन में जेपी मौर्य, अनिल वर्मा, शिवस्वरूप मिश्रा, निर्मला मिश्रा, सोमप्रकाश त्रिवेदी सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। इधर, तिलहर में स्कूलों के छात्र छात्राओं ने नगर में जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर एसडीएम मोइनुल इस्लाम व सीओ मंगल सिंह रावत ने तहसील सभागार में स्लोगन प्रतियोगिता में विजयी 10 प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया। इधर ,मुड़िया पमार एमए पब्लिक स्कूल, ग्लोरियस माइनारिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली। इस मौके पर नितेश कुमार त्रिवेदी,आरती राठौर,मुजम्मिल खान, शकील खान,इरम मंसूरी, मजमुद्दीन अंसारी, निशा राठौर,अर्चना वर्मा आदि मौजूद रही। उदर, निगोही में एबीआरसी प्रज्ञा मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें