फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पेज के लिए प्रस्तावित 0

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अर्थव्यवस्था को एकीकृत करना ही है भूमंडलीकरण’
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में सेमिनार
फोटो- 13 में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में भूमंडलीकरण और भारत विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि वक्ता महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी बदायूं के डॉ. पंकज कुमार सिंह ने संबंधित विषय पर सारगर्भित विचार रखकर छात्र-छात्राओं के बीच अपने अनुभव बांटे।
डॉ. सिंह ने कहा कि भूमंडलीकरण वह प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से संपूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था को एकीकृत करना है। उन्होंने बताया कि भूमंडलीकरण का आशय विभिन्न देशों के बाजारों एवं उनमें बेची जाने वाली वस्तुओं में एकीकरण से है, जिसमें विदेशी व्यापार की बढ़ती हुई प्रवृत्ति, उन्नति प्रौद्योगिकी की निकटता आदि के कारण विश्व व्यापार को बढ़ावा मिलता है। प्राचार्य डॉ. जमील अहमद ने कहा कि भूमंडलीकरण युग में भारतीयता खतरे में पड़ गई है। भूमंडलीकरण के कारण देश के आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. नूतन पांडेय, डॉ. आनंद मोहन पांडेय, डॉ. लक्ष्मी शर्मा, डॉ. शाजिया अंसारी आदि रहे। इससे पूर्व प्राचार्य ने मुख्य अतिथि डॉ. सिंह को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. विपिन शर्मा के संचालन में हुए आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम टंडन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें