फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरपुर में बाघ ने मार डाली बछिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरपुर में बाघ ने मार डाली बछिया
विज्ञापन

गांव के लोगों में दहशत, मौके पर नहीं पहुंचे वनकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव हीरपुर के एक फार्म पर बाघ ने बछिया को अपना निवाला बना लिया। खुटार के मैलानी रोड स्थित गांव हीरपुर के फार्मर नरेंद्र सिंह के यहां पशु फार्म हाउस के बाहर बंधे थे। शनिवार रात बाघ ने फार्महाउस पर पहुंचकर एक बछिया को मार दिया। अन्य पशुओं के चिल्लाने पर नरेंद्र सिंह उठे और टार्च की रोशनी डाली तो बाघ बछिया का मांस नोच रहा था। उनके शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी उठे और शोरशराबा किया तो बाघ खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी वनकर्मियों को दी लेकिन रविवार दिन में भी किसी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना करने की जरूरत नहीं समझी। बाघ के गांव तक आ जाने से लोगों में दहशत है। रविवार को लोग अकेले खेतों की ओर नहीं गए। रेंजर रणवीर मिश्रा ने बताया कि बाघ के हमले में बछिया की मौत की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। मैलानी रेंज का बॉर्डर होने के कारण हो सकता है वहां सूचना दी गई हो। मौके पर जाकर जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें