फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्र्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन

फोटो-29-मदनापुर में हादसे में मृत हुई बेबी के रोते-बिलखते परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
मदनापुर। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर कस्बे में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव बरेली स्थित घर लिए गए।
विज्ञापन

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के खजुरिया निवासी गौरीशंकर फर्रुखाबाद में रेल कर्मचारी हैं। वह शनिवार सुबह बाइक पर पत्नी 45 वर्षीय बेबी को बैठाकर बरेली के लिए चल दिए। लगभग 8:30 बजे वह कस्बे में पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी बेबी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गौरीशंकर हेलमेट लगाए होने की वजह से बच गए, लेकिन उनके पैरों में चोटें आईं हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के दो बेटियां हैं जिनमें आरती 18 और पूजा 16 वर्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें