फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवक संघ शक्ति समागम स्थल पर हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26-जलालाबाद में भूमि पूजन करते सह प्रांत प्रचारक व अन्य पदाधिकारी
विज्ञापन


शक्ति समागम स्थल पर हुआ भूमि पूजन
11 हजार स्वयं सेवकों को एकत्र करने का लक्ष्य
शाहजहांपुर।
जलालाबाद में 11 फरवरी को आरएसएस की ओर से होने वाले स्वयं सेवक संघ शक्ति समागम के लिए कार्यक्रम स्थल काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर भूमि पूजन संपन्न हुआ। इसमें आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक मुनीष समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विभाग संघ चालक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि 11 फरवरी को काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर नगर के अलावा तिलहर तहसील से 11 हजार स्वयं सेवकों को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। संघ इस कार्यक्रम के जरिये अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भूमि पूजन के दौरान विभाग प्रचारक कीर्ति, जिला कार्यवाह अनिल सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख प्रभात, जिला प्रचारक रामलाल, खंड कार्यवाह दिनेश चौहान, सर्वेश दीक्षित के अलावा भाजपा ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, संतोश शर्मा, सोनू पांडेय समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें