फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में ओसीएफएस लगातार 35वीं बार चैंपियन

विज्ञापन
hocky - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ स्वर्ण जयंती स्टेडियम में चल रहा आयुध एवं आयुध उपस्कर उत्तर क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट मेजबान ओसीएफएस ने जीत लिया है। उसने फाइनल मुकाबले में ओएलएफ देहरादून को 6-1 के भारी अंतर से शिकस्त देकर लगातार 35वीं बार ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया। समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का पहला गोल देहरादून के खिलाड़ी कुलदीप कुमार ने किया। इसके बाद दोनों टीमों ने पूरा दमखम दिखाते हुए एक-दूसरे पर कई हमले किए, लेकिन गोल करने में कामयाबी शाहजहांपुर की टीम को मिली। मेजबान टीम के खिलाड़ी गयूर खान, जफर अली और मुर्तजा अली की तिकड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों को खूब छकाया और तीन गोल ठोककर टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। मध्यांतर बाद विजेता टीम ने इतने ही गोल और करके एक के मुकाबले छह गोल से शानदार जीत कर रिकार्ड 35वीं बार टूर्नामेंट जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम की ओर से जफर अली और गयूर खान ने दो-दो तथा मुर्तजा अली और किश्वर अली ने एक-एक गोल किया। मुर्तजा अली को मैन ऑफ दि मैच और गयूर खान को मैन ऑफ दि सीरीज चुना गया। रेफरी की भूमिका महेंद्र कोरिया और अमर सिंह ने तथा स्कोरिंग में अमर सिंह, अनूप सिंह और एके मौर्य का योगदान रहा।
समापन पर मुख्य अतिथि दीपशिखा महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष जूही बैनर्जी ने समिति की अन्य पदाधिकारियों अभया बर्मन, खुशबू सिंह, पुष्पा प्रसाद, रेनू सिंह, प्रीति अग्रवाल आदि के साथ विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एससी तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि ओसीएफ महाप्रबंधक सुदीप के बैनर्जी, अपर महाप्रबंधक विंदेश्वर सिंह, एसएस डोएफोडे आदि के साथ नेशनल रेफरी और टूर्नामेंट के सहयोगियों को पुरस्कृत किया। आयोजन में राजेश कंचन, शारिक अली, गोविंद कृष्ण वाजपेयी आदि का योगदान रहा। एसएम अजमल के संचालन में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में खेल अधिकारी अनुराग यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें