फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनाना प्रोसेसिंग यूनिट पर खाद्य विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। केला पकाने में घातक रसायनों का इस्तेमाल किए जाने के संबंध में डीएम को मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को मोहम्मदी रोड पर स्थित एक बनाना प्रोसेसिंग यूनिट पर छापा मारा। टीम ने वहां से पके-अधपके केलोें के नमूने जांच को सील किए।
बाजार में आम के साथ चटख पीली रंगत वाले केलों की इन दिनों खूब आवक हो रही है। आमतौर पर केला शीत ऋतु में प्राकृतिक रूप से पकता है और उन दिनों उसके छिलकों पर काली चित्तियां पड़ती हैं। चित्तीदार केला क्वालिटी में भी अच्छा माना जाता है, लेकिन इन दिनों मार्केट में आ रहा केला दिखने में काफी साफ-सुथरा होने के बावजूद उसका गूदा सख्त और स्वाद में फीका है।
विज्ञापन

केले की इसी क्वालिटी की गुणवत्ता पर संदेेह व्यक्त करतेे हुुए डीएम को शिकायत मिली कि मोहम्मदी रोड पर गांव करौंदा हार में स्थित बनाना प्रोसेसिंग यूनिट में केला पकाने के लिए ऐसे रसायनों का इस्तेमाल हो रहा है, जिनसे लीवर, पेट आदि की समस्याएं पैदा हो रही हैं। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह को केला की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में सीएफएसओ ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी जुगुल किशोर, जयपाल सिंह और रामजी मिश्रा के साथ करौंदा हार की प्रोसेसिंग यूनिट पर छापा मारा।
जांच के दौरान टीम को प्रोसेसिंग यूनिट में केला बहुतायत मात्रा में पाया गया, लेकिन वहां कोई रसायन नहीं मिला। सीएफएसओ डीपी सिंह के अनुसार जांच से पता चला कि ककराला (बदायूं) निवासी तसलीम पुत्र फील मोेहम्मद द्वारा शान फ्रूट्स नामक फर्म से प्रोसेसिंग यूनिट चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन



फिनवेल ब्रांड की मिनरल वाटर बोतल सील
गर्मी के सीजन में पेय पदार्थोें की गुुणवत्ता बनाए रखने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग शीतल पेयों के चालू सीजन में कई नमूने ले चुका है, लेकिन राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला से अभी उनकी अभी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। इस बीच, जलालाबाद में क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गांव नगरिया जाकर मां दुर्गा मिनरल वाटर फैक्ट्री पर छापा मारा। सीएफएसओ के अनुसार फैक्ट्री का लाइसेंस मोहल्ला आजादनगर निवासी हिमानी श्रीवास्तव के नाम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के संचालक सुधांशु श्रीवास्तव के समक्ष एक लीटर की बोतल में पैक्ड फिनवेल ब्रांड का मिनरल वाटर का नमूना सील किया गया। इधर, शहर के कचहरी चौराहा के पास एफएसओ रामजी मिश्रा ने सिंधौली क्षेत्र के गांव रक्सा निवासी गुरुदेव सिंह से दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें