फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 21 हजार विद्यार्थियों ने दी संस्कृति ज्ञान परीक्षा

विज्ञापन
अ​खिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल बच्चे। स्रोत - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शनिवार को जिले के 130 विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। इसमें करीब 21 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जनपद परीक्षा प्रभारी डॉ. एचपी गुप्ता ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसीलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। तिलहर में मुनीश कुमार सिंह, निगोही में उत्तम कुमार, खुटार में मुकेश कुमार व मनोज कुमार, बंडा में विश्वनाथ त्रिपाठी, जलालाबाद में सतीश मिश्रा और शाहजहांपुर महानगर में डॉ. एचपी गुप्ता, शशि खरे व अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में परीक्षा कराई गई।
.
पुवायां में चार हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

पुवायां तहसील प्रभारी प्रमोद चंद्र गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र में करीब चार हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पुवायां इंटर कॉलेज, प्रेमचंद स्मारक इंटर कॉलेज, लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होली चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल और पंचायत राज इंटर कॉलेज, बड़ागांव समेत विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा हुई। लिटिल फ्लावर स्कूल में प्रधानाचार्य नानक दास मैसी समेत शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें