फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैडमिंटन ट्रायल में 21 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हथौड़ा ​स्थित स्टेडियम में ट्रायल में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा और जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में सब जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन के जनपदीय ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 21 खिलाड़ियों में आठ का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बमनिया ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बालिका वर्ग में दिव्या दुबे, अंशिका और काकुल ने बाजी मारते हुए मंडलीय ट्रायल के लिए स्थान बनाया।
वहीं बालक वर्ग में अनंत गुप्ता, नैतिक वर्मा, अतुल दीक्षित, राघवेंद्र खंडेलवाल और कर्तव्य वाजपेयी का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें