फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा के 21 से भरे जाएंगे फार्म

Sun, 17 Jan 2016 11:18 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इडेन पब्लिक स्कूल में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को उपयोगी जानकारी देकर यात्रा संबंधी फार्म बांटे गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर संयोजक प्रो. सैयद मोहम्मद नोमान ने हज फार्म भरने के तौर तरीके भी समझाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए मदरसा-ए-दारुस स्वालिहीन आइनों वाली मस्जिद महमंद जंगला में आवेदन फार्म उपलब्ध करा दिए गए है, इच्छुक लोग आवेदन फार्म पूर्णरूप से भरकर निर्धारित अवधि तक जमा कर दें। उन्होंने कहा कि आवेदन फार्म भरवाने का काम शुक्रवार को छोड़कर अन्य दिनों में सुबह 10 बजे अपरान्ह एक बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. नोमान ने बताया कि फार्म के साथ पासपोर्ट की दो छाया प्रतियां, सफेद बैक ग्राउंड वाले पासपोर्ट आकार के दो रंगीन फोटो, बैंक पासबुक की दो छाया प्रतियां, एक कैंसिल्ड चेक तथा उसकी छाया प्रति, ब्लड ग्रुप, डायविटीज जांच रिपोर्ट दो प्रतियों में, शपथ पत्र (हलफनामा) मूल तथा उसकी दो प्रतियां, रजिस्ट्रेेशन फीस जमा करने वाला चालान दो छाया प्रतियों सहित साथ लाना जरूरी है। हज फार्म जमा करने का काम 21 जनवरी से किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें