फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में 20,274 किसानों को होगा कर्जमाफ

Mon, 21 Aug 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसानों की कर्जमाफी की घोषणा को अमलीजामा पहनाने का काम सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में जिले के 1.19 लाख किसानों में से 20,274 को लाभान्वित किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी आनंद त्रिपाठी ने बताया कि तहसील, बैंक से भौतिक सत्यापन के बाद आधार कार्ड से लिंक पाए गए कुल 61,869 किसानों में से पहले चरण में 20,274 किसानों को अगले माह के पहले सप्ताह में कैंप लगाकर ऋणमाफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। कैंप की तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी। पहले चरण में किसानों का लगभग 1.43 करोड़ का ऋण माफ किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शेष किसानों को आगे के कैंपों में लाभान्वित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें