फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई कीर्तन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गुरु गोविंद सिंह के चार साहबजादों के शहीद होने की याद में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गांव गंगसरा के गुरुद्वारे में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यात्रा में भारी संगत शामिल हुई और गुरु जी के दीवान के समक्ष मत्था टेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन गंगसरा गुरुद्वारे से चलकर नत्थापुर मोड़, सिरहाली फार्म, कुंडा फार्म, नत्थापुर गुरुद्वारा, गुटैया गुरुद्वारा, तेंदुआ साहिब गुरुद्वारा से होते हुए वापस गंगसरा पहुंचकर समाप्त हुआ। यात्रा में सजाए गए गुरु जी के दीवान के आगे संगत पानी छिड़कर और झाड़ू लगाकर सेवा करती चल रही थी। तमाम वाहनों के साथ यात्रा में शामिल महिलाएं कीर्तन करतीं चल रही थीं। यात्रा में बंडा के गांव ददिउरी से आई गतका पार्टी ने अपने करतब दिखाकर खूब वाहवाही बटोरी।
तमाम स्थानों पर यात्रा में शामिल संगत को फल वितरित किए गए और स्वागत किया गया। दूर-दूर से आई संगत ने गुरु के दर्शन कर और सेवा कर अपना जीवन सफल बनाया। आयोजन में गंगसरा गुरुद्वारे के ग्रंथी संदीप सिंह, गुरुद्वारे के प्रधान प्रबंधक गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह, जगदीप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. सुखविंदर सिंह सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें