फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में लखीमपुर खीरी के चालक समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/ रोजा (शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर अलग-अलग हुए हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें लखीमपुर खीरी के चालक की मौत हो गई और उसके गांव के दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

फर्रुखबाद-कटरा हाईवे पर सुबह करीब चार बजे अतिबरा मोड़ के पास थाना तिलहर के गांव खिरिया निवासी 35 वर्षीय सोरन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, सुबह करीब छह बजे थाना मीरानपुर कटरा के गांव चावर खास निवासी 32 वर्षीय बुधपाल उर्फ भूरे अपने मामा 35 वर्षीय महावीर व गांव के ही 40 वर्षीय सुधीर के साथ एक ही बाइक पर बैठकर ढाईघाट गंगा स्नान जा रहे थे। जब यह लोग नगर में स्थित श्रीराम टाकीज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में उनकी बाइक रोड पर फैले रेत में घुसकर असंतुलित होकर पलट गई। इससे रोड पर गिरे भूरे के सिर से ट्रक का पहिया चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मामा महावीर व साथी सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट हाथ में लिए था जो घटना के समय दूर जा गिरा।
इधर, थानाड फतेहगंज पूर्वी के गांव बिलपुर निवासी 52 वर्षीय जगदीश शर्मा दोपहर करीब ढाई बजे बाइक से बरेली की ओर जा रहे थे। जब वह गंगा मंदिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बोलेरो कनी चपेट में बाइक आ गई। इस हादसे में जगदीश की मौके पर ही मौत ही गई। घटना के बाद बोलेरो ने कुछ ही दूरी पर दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसमें थाना मदनापुर के गांव बौरी निवासी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया है। उधर नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में गुर्री चौकी और बनतारा के बीच सुबह सात बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव छोलाबारी निवासी चालक 38 वर्षीय रियासत की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार छोलाबारी के ही 45 वर्षीय जलीस, 35 वर्षीय ताज मोहम्मद घायल हो गए। ये लोग बोलेरो मेरठ से लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें