फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 09 से 13 तक
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
आकर्षक झांकियों ने मन मोहा, समापन पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बुधवार को भगवान वाल्मीकि का प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ वजीरगंज पक्का पुल से नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह ने झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़े लव-कुश, हनुमान जी, सीताजी, राम दरबार, भारत माता, डॉ. आंबेडकर, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण आदि की आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। शोभायात्रा केरूगंज, चारखंभा, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार स्थित वाल्मीकि मंदिर के समक्ष संपन्न हुई। रास्ते में मंडी और कटियाटोला स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद बांटा गया। देर रात मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व वजीरगंज में भंडारा भी चलाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

भगवंत राम की अध्यक्षता में देर रात तक चले आयोजन में दौलतराम, रमेश चंद्र सेठ, अशोक महाजन, समिति अध्यक्ष सुरेश भारती आदि ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों की चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में बाबू राम निवास, सुशील, राम कृपाल, राजकुमार, छोटू वाल्मीकि आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें