जीएफ कॉलेज की छात्रा और एनसीसी कैडेट अनुपम सिंह ने शूटिंग प्रतियोगिता में यूपी डायरेक्ट्रेट की टीम का हिस्सा बनने में कामयाबी हासिल की है। कॉलेज ने इसके लिए अनुपमा की प्रशंसा की है। पहले भी शूटिंग प्रतियोगिताओं में अनुपम कई मेडल जीत चुकी हैं।
शाहजहांपुर के गांव कुरसंडा के रहने वाले शिवपाल सिंह की पुत्री अनुपम ने मई 2018 में गर्ल्स कैडिट कैंप में बरेली ग्रुप की ओर से हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद जून 2018 में फतेहगढ़ में हुई रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में यूपी डायरेक्ट्रेट टीम में स्थान प्राप्त किया। अब अनुपम ने चंडीगढ़ में आयोजित मालवंकर शूटिंग प्रतियोगिता में यूपी डायरेक्ट्रेट टीम की ओर से हिस्सा लेकर जीएफ कॉलेज का नाम रोशन किया है। सफलता के लिए अनुपम को प्राचार्य डॉ. जमील अहमद, एनसीसी अधिकारी मेजर एनयू खां, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. फैयाज अहमद आदि ने प्रशंसा की है।