फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, डेढ़ घंटे बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-27, ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी।
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, डेढ़ घंटे बाधित रहा यातायात
क्रासर---
तीन घंटे बाद रवाना हो पाई पैसेंजर ट्रेन, यात्री हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। शाहजहांपुर-बंथरा के बीच अप लाइन पर मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। बालामऊ पैसेंजर ट्रेन का इंजन भेजकर मालगाड़ी को बंथरा पहुंचाया। इस दौरान डेढ़ घंटा यातायात बाधित रहा। इसमें उपासना एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। वहीं बालामऊ पैसेंजर ट्रेन को तीन घंटे देरी से रवाना किया गया। इस दौरान पैसेंजर ट्रेन के यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

डीसीएम-एमटी मालगाड़ी मंगलवार सुबह रोजा से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। शाहजहांपुर क्रास करने के बाद सुबह नौ बजे बंथरा पहुंचने से पहले किलोमीटर संख्या 241 के पास मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। लोको पायलट ने बॉकी-टॉकी से सूचना स्टेशन मास्टर व पावर केबिन को दी। बालामऊ पैसेंजर ट्रेन के इलेक्ट्रिक पावर इंजन को मौके पर भेजा गया। इसी इंजन के जरिये धक्का देकर ट्रेन को बंथरा स्टेशन 10:30 बजे पहुंचाया गया। इस दौरान अप लाइन पर डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। उपासना एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया और शहीद एक्सप्रेस को रोजा में रोका गया। इधर मालगाड़ी को बंथरा पहुुंचाने के बाद इंजन वापस शाहजहांपुर पहुंचा और फिर 12 बजे बालामऊ पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को सुबह नौ बजे से 12 बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन चलने के लिए धूप में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें